Local & National News in Hindi

550वां प्रकाश पर्व: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी को किया नमन

0 48

गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाश पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु नानक देव की शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को याद कर पूरा देश उन्हे नमन कर रहा है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट कर लिखा कि आज गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। आज का दिन गुरु महाराज के न्यायापूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का दिन है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

PunjabKesari

वहीं राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर कहा कि गुरु नानक देव जी की 550वीं पावन जयंती के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम गुरु नानक देव जी के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालकर, करुणा, समता और परस्पर सौहार्द पर आधारित समाज बनाने का संकल्‍प लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.