Local & National News in Hindi

सलमान की फिल्म ‘भारत’ के रिलीज को लेकर पैदा हो सकती है मुश्किलें

0 1,224

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान पहले तो अपनी अपकमिंग फिल्म भारत के रिलीज को लेकर चर्चा में थे। लेकिन अब वह जिस वजह से सुर्खियों में हैं वजह कुछ और है। दरअसल, सलमान की फिल्म को लेकर कुछ विवाद पैदा होता दिख रहा है। उनकी इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ अनुच्छेद 3 (Emblems & Names Act) का उल्लंघन करती है।

इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी दे दी है।

ऐसे में रिलीज से पहले ‘भारत’ के खिलाफ जनहित याचिका दायर होना सलमान खान के लिए संकट पैदा कर सकता है। बता दें सलमान की ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !