New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे पटना, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Whats App

पटनाः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने 3 दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचे।

कोविंद बुधवार दोपहर करीब 1 बजे यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे, जहां उनकी अगवानी बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इनके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, पटना की मेयर सीता साहू तथा नीतीश मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी उपस्थित थे। इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हो गए। वह शाम को राजभवन में आयोजित पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ हाई-टी में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10:50 बजे वह विधानसभा परिसर पहुंचेंगे और यहां कार्यक्रम करीब 70 मिनट चलेगा। वह विधानसभा परिसर में बोधि वृक्ष भी लगाएंगे और शताब्दी वर्ष स्तंभ का भी शिलान्यास करेंगे। बिहार विधानसभा में राष्ट्रपति के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिजिटल और टेलीविजन मीडिया पर किया जाएगा।

Whats App

कोविंद के सम्मान में 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान शारदा सिन्हा सहित कुल 77 कलाकारों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को पटना साहिब गुरुद्वारा और महावीर मंदिर भी जाएंगे। इसी दिन उनका बुद्ध स्मृति पार्क जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान आम लोगों के लिए पार्क बंद रहेगा। राष्ट्रपति 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक पटना में रहेंगे।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374