Local & National News in Hindi

किचेन में जाह्नवी कपूर के लिए खाना बनाते दिखे बोनी कपूर, बेटी ने शेयर की प्यारी फोटो

0 35

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल इशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क से शानदार शुरुआत की थी। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह ऐसी एक्ट्रेस बन चुकी हैं, जिनके बारे में मीडिया और सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा बात होती हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की कई दिलचस्प फिल्में हैं जो रिलीज होने के लिए लाइन में हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार (11 नवंबर) को जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर का बर्थडे था। तब जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई पोस्ट शेयर की थीं। अब फिर जाह्नवी ने अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली है। इसमें बोनी कपूर किचेन में खाना बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी पिता बोनी कपूर को पीछे से पकड़े हुई हैं।

पापा बोनी से बहुत प्यार करती हैं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं। बोनी के बर्थडे पर जाह्नवी ने लिखा था, हैप्पी बर्थ डे पापा। आप हमेशा पूछते हैं कि मैं  अपनी एनर्जी कहां से पाती हूं। मैं आप से एनर्जी हासिल करती हूं पापा। मैंने हर दिन आपको अपने काम को प्यार करते देखा है। मैंने आपको गिरते देखा है, लेकिन फिर मजबूत होकर उठते देखा है। मैंने जितने भी लोगों को देखा है, आप उनमें बेस्ट हो। आप प्रेरित करते हैं। हौंसला बढ़ाते हैं। आप हमेशा बेस्ट डैड रहे, लेकिन अब आप मेरे बेस्ट फ्रैंड हैं। मैं आप से प्यार करती हूं।

रिलीज होने वाली है गुंजन सक्सेना

फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना रिलीज होने वाली है। यह एक बॉयोपिक है। इसमें जाह्नवी कपूर ने एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। गुंजन ने करगिल की जंग लड़ी थी। गुंजन सक्सेना के अलावा जाह्नवी कपूर दोस्ताना और रुहीआफ्जा में काम कर रही हैं। दोस्ताना में जाह्नवी के अपोजिट कार्तिक आर्यन और रुहीआफ्जा में राजकुमार राव हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.