Local & National News in Hindi

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019: आतंक विरोधी सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे PM मोदी

0 40

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज ब्राजील पहुंच गए हैं। वे इस सम्मेलन में प्रमुख क्षेत्रों में दुनिया की पांच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

ब्रिक्स का ये सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलीया में आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री का मुख्य मुद्दा आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने पर रहेगा। मोदी ने मंगलवार को ब्राजील रवाना होने से पहले कहा था कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दुनिया की पांच अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच डिडिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौधोगिकी क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रीत होगा।

मोदी ने बताया कि वे इस सम्मेलन में बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और ब्रिक्स बिजनेस काउंसल, न्यू डेवलेपमेंट बैंक से चर्चा करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !