Local & National News in Hindi

FB पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और जन्मदिन वाले दिन GF की बेरहमी से हत्या

0 42

वेस्ट दिल्ली: फेसबुक पर शादीशुदा महिला से दोस्ती, प्यार और फिर छोटी सी बात पर हत्या। ऐसा ही एक मामला अलीपुर स्थित एक होटल में सामने आया है। बीती रात एक होटल के कमरे में आरोपी ने अपने ही बर्थ डे पर महिला साथी की गला दबाकर व पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विक्की मान के रूप में हुई है। पुलिस ने होटल अधिकारियों से विक्की और मृतक महिला के दस्तावेज जब्त कर लिये हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मृतक महिला की पहचान आशा (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। वह खेड़ा कलां की रहने वाली थी। पीसीआर को मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे अलीपुर स्थित ओयो फ्लैगशिप होटल के कमरे में महिला की लाश होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। होटल के रूम नंबर 304 के बिस्तर पर आशा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार वालों से संपर्क कर शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ सुनील कुमार की देखरेख में जांच टीम को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। जांच टीम ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया। फुटेज में आरोपी विक्की मान की पहचान हुई। जिसको उसके इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विक्की प्राइवेट काम करता है। एक  साल पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। करीब चार महीने बाद दोनों एक दूसरे से मिले थे। दोनों में जल्द ही प्यार हो गया था।
चिल्लाने की आवाज किसी ने नहीं सुनी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विक्की ने आशा के साथ बर्थ डे पार्टी मनाते वक्त तेज आवाज में कमरे में म्यूजिक चला रखा था। जिसकी आवाज होटल कर्मचारियों ने सुनी भी थी। उसी तेज आवाज में आशा और विक्की के झगड़े के बीच चिल्लाने की आवाज दबकर रह गई थी। जिसका फायदा विक्की ने उठाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !