Local & National News in Hindi

खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, नए मंत्री लेंगे शपथ

0 38

चंडीगढ़ : हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंत्रिपरिषद का गुरुवार को विस्तार होने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि दिन में 11 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बनाई थी। अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भरोसे ही राज्य की सरकार चल रही थी।

पूरी तरह कैबिनेट का गठन न होने के कारण अपेक्षित गति से सरकार नहीं चल पा रही थी। दरअसल जजपा और भाजपा के बीच मंत्रिपदों की संख्या और विभागों का बंटवारा न होने के कारण मंत्रिपरिषद विस्तार में देरी हो रही थी। सूत्र बता रहे हैं कि बातचीत सुलझ जाने के बाद गुरुवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !