New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

उपचुनाव से पहले JDU में शामिल हुए मंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता

Whats App

पटनाः बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलो में जारी खींचतान के बीच सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित चौधरी आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में यहां बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में रोहित चौधरी ने जदयू में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई। जदयू में शामिल होने के बाद रोहित चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू से उनका पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह समता पार्टी में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ है। उन्होंने अपने भाई सम्राट चौधरी के भाजपा में होने पर कहा कि उनकी राजनीति अपनी है और मैं तो अपनी राजनीति करता हूं।

उल्लेखनीय है कि मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार की राजनीति में रोहित चौधरी का जदयू में शामिल होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रोहित चौधरी बिहार के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र हैं वहीं उनके भाई सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री हैं। दरअसल मुंगेर जिले की राजनीति में शकुनी चौधरी के परिवार की अहम भूमिका होती है और ऐसे में रोहित चौधरी का उप चुनाव के समय जदयू में शामिल होना एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। उपचुनाव वाले कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) तथा तारापुर की सीट के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती दो नवंबर को की जाएगी। कुशेश्वरस्थान से सत्तारूढ़ जदयू के शशिभूषण हजारी और तारापुर से इसी दल के डॉ. मेवालाल चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374