Local & National News in Hindi

फिर पिटे राखी सावंत के ‘फेक पत‍ि’ दीपक कलाल, मेट्रो में लड़की ने जड़ा थप्पड़

0 44

इंटरनेट पर वीडियो के चलते चर्चा में रहने वाले दीपक कलाल का विवादों से पुराना नाता है। पिछले दिनों राखी सावंत से शादी की अफवाह के चलते सुर्ख‍ियों में आए कलाल का अब नया कारनामा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपक एक लड़की से थप्पड़ खाते दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल दीपक मेट्रो में सफर कर रहे थे तभी एक लड़की उनके पास सेल्फी के लिए आती है। कलाल को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने लड़की को सुनाना शुरु कर दिया। दीपक ने कहा कि वे एक सेलेब्रिटी हैं और उनके प्राइवेट स्पेस में खलल डाला जा रहा है। उनकी यह बात सुन आस पास खड़े लोग भड़क जाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेल्फी लेने आई लड़की गुस्से में दीपक को तमाचा जड़ देती है। इतना ही नहीं भीड़ उसे धक्के मारकर बाहर निकाल देती है।

दीपक ने खुद इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली गर्ल्स तुम लोगों को मेरी सेल्फी लेने की अनुमति नहीं है। मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मोहित अरोड़ा तूने दिखा दिया ना औकात, तूझे तो नहीं छोड़ने वाला। तू दिल्ली में फैशन शो करता है, अब तू कर के देख कोई फैशन शो। वो लड़की और तू अब जाएंगे जेल में। मेरे चाहने वाले मेरा सपोर्ट कीजिए, साथ में मिलकर इन लोगों को सबक सिखाना है। यही नहीं 360 एडर्वटाइजिंग प्रोडक्‍शन, इसकी कंपनी बंद कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !