Breaking
छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय

ईमानदार राजनीति व विकास को आधार बना नीतीश कुमार ने किया काम : संजय झा

Whats App

दरभगा। आज का वोटर बहुत स्मार्ट है। सबको पता है कि बिहार में एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। 2025 तक बिहार में यह सरकार चलेगी। देश में सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईमानदार राजनीति और विकास को आधार बनाकर काम किया है। समाज के हर वर्ग का विकास किया है। उपरोक्त बातें कुशेश्वरस्थान विधानसभा के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान सूबे के जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कही। संवाददाताओं को उन्होंने राजद सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि पहले जितना समय पटना से दरभंगा तक का सफर तय करने में लगता था उससे भी ज्यादा समय दरभंगा से कुशेश्वरस्थान जाने में लगता था। आज मात्र सवा घंटे में दरभंगा से कुशेश्वरस्थान तक का सफर पूरा हो जाता है। विकास के काम हुए है। कुशेश्वरस्थान में बाढ़ और सड़क की समस्या थी। उसे काफी हद तक सरकार ने पाट दिया है।

कुशेश्वरस्थान तक की मुख्य सड़क जर्कलेस हो चुकी है। उसकी चौड़ाई बढऩे जा रही है। गांवों की सड़कें बन चुकी है। जहां नहीं हैं वहां प्रक्रिया में है। घर-घर बिजली पहुंच चुकी है। लोग विकास का स्वाद चख चुके हैं। रही बात बाढ़ की तो इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरकार काम कर रही है। स्वयं मुख्यमंत्री ने इलाके का भ्रमण किया है। ऐसा पहली बार हुआ जब बाढ़ के गहरे पानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उतरे और लोगों के बीच जाकर उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना है। जल संसाधन विभाग एंटी फ्लड स्लूस गेट लगाकर बाढ़ के पानी के निस्तारण की दिशा में काम कर रहा है। कई काम चल रहे हैं। चुनाव बाद विभाग के अभियंता इलाके में कैंप कर लोगों की इस समस्या का स्थाई समाधान निकाल लेंगे

मंत्री ने साफ किया कि पिछले चुनाव में भी जनता एनडीए के प्रत्याशी शशिभूषण हजारी को यहां से चुनकर विधानसभा में भेजा था। लेकिन, असमय उनका निधन हो गया। उनके बाद उनकी पत्नी का निधन हो गया। एनडीए ने उनके पुत्र अमनभूषण हजारी को प्रत्याशी बनाया है। जनता समझ रही है। सबकुछ साफ फिर एक बार यहां से एनडीए की जीत भारी अंतर से होगी। भारी बारिश के बीच लोगों के बीच पहुंचे मंत्री का लोगों ने बिरौल व कुशेश्वरस्थान के कई इलाकों में स्वागत किया। उनके साथ एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

Whats App

समस्तीपुर व खगडिय़ा के सीमावर्ती मतदान केंद्रों पर रखी जाए विशेष नजर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में सामान्य प्रेक्षक प्रशांत नायर, पुलिस प्रेक्षक बिनोद कुमार तोमर की उपस्थिति में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर सभागार में कुशेश्वरस्थान (अजा) उपचुनाव के प्रत्याशियों के निर्वाचन एजेंटों के साथ बैठक हुई। इस दौरान ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया गया। बैठक में अभ्यर्थियों के निर्वाचन एजेंटों चुनाव प्रचार के लिए वाहन एवं कार्यक्रमों की अनुमति के लिए बनाए गए स‍ि‍ंगल व‍िंडो सिस्टम को और सुविधाजनक बनाने की मांग की। साथ ही समस्तीपुर एवं खगडिय़ा जिला के सीमावर्ती मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि मतदान केंद्र संख्या 207, 207 (क), 141, 142, 143, 143 (क), 144, 145, 147, 208, 209, 209 (क), 256 एवं 256 (क) सीमावर्ती मतदान केंद्र हैं। बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा द्वारा ईवीएम का द्वितीय रेंडामाइजेशन अभ्यर्थियों के निर्वाचन एजेंटों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर किया गया। 78-कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 310 मतदान केंद्रों के लिए 40 प्रतिशत बीयू एवं सीयू तथा 50 प्रतिशत वीवी पैट सुरक्षित रखते हुए 434 बीयू, 434 सीयू एवं 465 वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन नौ अक्टूबर 2021 को किया गया था। मंगलवार को 310 मतदान केंद्रों के लिए 310 बीयू, 310 सीयू एवं 310 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन कर मतदान केंद्रों के लिए आवंटित कर दिया गया है। साथ ही अवशेष बीयू,सीयू एवं वीवीपैट को सुरक्षित रखा गया है।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, 78- कुशेश्वरस्थान(अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी- सह- अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार उपस्थित थे।

छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |     वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |     ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374