Local & National News in Hindi

पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री चन्नी का दुबई में बड़ा ऐलान

0 38

चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दुबई के गुरुद्वारा नानक दरबार में दुबई की संगतें की तरफ से समागम करवाया गया। इस मौके पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके अलावा तख्त श्री पटना साहब के जत्थेदार रणजीत सिंह और शिरोमणि समिति के प्रधान जत्थेदार गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने भी इन समागमों में मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री चन्नी ने कहा कि जगत गुरु नानक साहब की तरफ से दिए सर्व सांझेदारी के संदेश के अंतर्गत आज दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग धर्मों के साथ संबंधित लोग गुरु साहिब का 550वां प्रकाश पर्व बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित समागमों की लड़ी पूरा साल जारी रहेगी। इसके साथ ही ऐलान किया कि पंजाब सरकार की तरफ से 21 फरवरी को विश्व मातृ भाषा दिवस मौके पंजाबी सप्ताह की शुरुआत की जाएगी। जिस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय सैमीनार और संगीतक प्रोग्राम करवाए जाएंगे। चन्नी ने प्रवासी पंजाबियों को न्योता दिया कि वह पंजाबी सप्ताह दौरान करवाए जाने वाले समागमों का हिस्सा बनने और गुरु नानक साहिब की तरफ से बख्शी हुई पंजाबी बोली और गुरमुखी लिपि को दुनिया भर में प्रफुल्लित करने में अपना योगदान दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !