जम्मू-कश्मीर में नजरबंद पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को उनकी बेटी की मांग पर श्रीनगर में ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने ठंड को लेकर पूर्व सीएम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की थी। उनकी इस मांग को मानते हुए अब महबूबा मुफ्ती को चश्मे शाही गेस्ट हाउस से लालचौक इलाके में शिफ्ट किया गया है।