Local & National News in Hindi

झगड़े में सरेआम फाड़े लड़की के कपड़े, मदद की जगह हंसते रहे लोग

0 53

वेस्ट दिल्ली: सुल्तानपुरी इलाके में बीती रात मकान मालिक और किरायेदार के परिवार वालों में हुए झगड़े में एक लड़की के सबके सामने कपड़े फाड़ दिए गए। लोग हंसते रहे,लेकिन किसी ने उसके कपड़े नहीं दिए। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसकी इज्जत सबके सामने खराब हो गई है। अगर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वह थाने के बाहर ही आत्मदाह कर लेगी। मामले में सुल्तानपुरी पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। जीजा साले समेत तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिनकी पहचान अजय उर्फ बंटी, जितेन्द्र और विनोद के रूप में हुई है।

पुलिस ने कुछ मोबाइल फोन की वीडियो क्लिप भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पीसीआर को रात सुल्तानपुरी डी ब्लॉक इलाके में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची।

मकान मालिक और किरायेदारों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों तरफ से घायल लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बेबी, पूजा, उसका भाई अजय, गुलाब थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक की बेटी पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घर के सामने ही उनके किरायेदार रहते हैं। जिन्होंने तीन महीने से किराया नहीं दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.