New Year
Breaking
बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द 15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकर... कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

अमित शाह ने दी बधाई, कहा- सभी शोधकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार

Whats App

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर दुनिया के सामने मिसाल पेश कर दी है। बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कई विकसित देशों से भी ज्यादा है। 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा करने पर तमाम नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही उन्होंने डाक्टरों, और नर्सों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय विज्ञान, उद्यम और सामूहिक भावना की विजय के हम 130 करोड़ भारतीय साक्षी हैं। 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डाक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।

केंद्रीय गृह मंत्री ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं।’

Whats App

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो कोरोना की वैक्सीन लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़े और भारत को कोरोना मुक्त होने की परिकल्पना को साकार करने में मदद की।’

100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने में देशवासियों ने की मदद : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘महामारी के इस दौर में जिस तरह से लोगों ने अनुशासन रखा, कोरोना के सारे दिशा-निर्देशों का पालन किया और अपनी इच्छाशक्ति, आत्मशक्ति और अपने विश्वास को बनाए रखा उसी का परिणाम है कि आज देश ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है।’

रेलवे कर्मचारियों ने भी निभाई अहम भूमिका : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस मुकाम को हासिल करने में रेलवे के कर्मचारियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को पूर्ण टीकाकरण मिले। लोगों से अपील है कि वो COVID-19 वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट दूर कर दें।

स्वास्थ्य मंत्री ने बांटी मिठाई

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के कोविड-19 वार रूम में स्टाफ से मुलाकात की और 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर मिठाई बांटी। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी मौजूद थे।

डा. वीके पाल ने दी बधाई

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डा. वीके पाल ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पार करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, भारत के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई। भारत में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से केवल नौ महीनों में एक करोड़ खुराक के लक्ष्य तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। यह किसी भी राष्ट्र के लिए  उल्लेखनीय है।

jagran

पीएम के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है : मनसुख मांडविया

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है। उन्होंने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर देशवासियों को बधाई दी है।

jagran

नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |     बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकरण     |     कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा     |     मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374