Local & National News in Hindi

दिल्ली में जूतों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूरों के फसे होने की आशंका

0 47

दिल्ली के नरेला इलाके में जूते की फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दो मजदूरों के आग में फंसने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आग देर रात करीब 1 बजे लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मौके पर पहुंची दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

फायर विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग बिल्डिंग के बेसमेंट से लेकर तीसरे फ्लोर तक लगी।  उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में दो लोग अंदर थे, जिनकी तलाश की जा रही है। फायर विभाग के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.