New Year
Breaking
एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा जल्द होगी Google Location की विदाई इसरो ने लॉन्च किया NavIC जानें खूबियां बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा शताब्‍दी समारोह में बोले राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद. आज इतिहास रच रहा बिहार

Whats App

पटना।  बिहार विधानसभा के सौ साल पूरे होने पर गुरुवार को शताब्‍दी समारोह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने खुद को बिहारी राष्‍ट्रपति कहे जाने क बात बताई तथा कहा कि बिहार में उन्‍हें घर जैसा अहसास होता है। इस अवसर पर उन्‍होंने बिहार को लोकतंत्र की धरती बताया तथा कहा कि बिहार का छठ महापर्व अब ग्‍लोबल हो गया है। समारोह में शामिल होने के लिए राष्‍ट्रपति बुधवार को पटना पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह बिहार का उनका दूसरा दौरा है। शुक्रवार की सुबह 11:05 बजे दिल्ली वापसी तक वे करीब 46 घंटे पटना में रहेंगे।

Bihar Vidhan Shabha Centenary Celebrations LIVE Updates

Whats App

12:14 PM- राष्‍ट्रपति बोले- बिहार का छठ पर्व अब पूरे देश में मनाया जा रहा है। छठ पर्व अब ग्‍लोबल हो गय है। आज दुनियाभर के लोग छठ पर्व मना रहे हैं। आगामी त्‍योहरों के लिए बधाई देता हूं।

12:10 PM- राष्‍ट्रपति बोले- बिहार विधानसभा ने शराबबंदी लागू किया। इस अधिनियम को कानून का दर्जा देने का गौरव मुझे भी मिला।

12:07 PM- राष्‍ट्रपति बोले- यह संयोग नहीं था कि संविधान सभा के अंतरिम अध्‍यक्ष डा. सच्चिदानंद सिन्‍हा और स्‍थाई अध्‍यक्ष डा. राजेंद्र प्रसाद बिहार के थे। बिहार से ही जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र को दिशा दी। बिहार की धरती ने समतामूलक समाज की परंपरा स्‍थापित की है। बिहार में नीतीश कुमार ने सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का कीर्तिमान स्‍थापित किया है।

12:02 PM- राष्‍ट्रपति बोले- बिहार लोकतंत्र की धरती है। यहां वैशाली में लोकतंत्र फला-फूला। इस धरती पर नालंदा, विक्रमशिला जैसे शिक्षण संस्‍थान थे तो यहां आर्यभट्ट व चाणक्‍य हुए। इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी अब बिहार के लोगों की है।

11:50 AM- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा- बिहार आता हूं तो अच्‍छा लगता है। बिहार से अलग नाता लगता है। ओ पर लगता है घसर आया हूं। बिहार हमेशा इतिहास रचता है। आज भी इतिहास रचाा गया है। आज देश ने भी इतिहास रचाा है। देश ने सौ करोड़ कोरोना वैक्‍सीनेशन पूरा किया है।

11:46 AM- राज्‍यपाल ने कहा कि शताब्‍दी समारोह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति पर हर्ष व्‍य‍क्‍त किया। उन्‍होंने बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होने के बाद बिहार विधानसभा के इतिहास पर प्रकाश डाला। राज्‍यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार विधानसभा बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होने से पहले बिहार-ओडिशा विधान परिषद भवन था। विधानसभा ने इतिहास के कई दौर देखे हैं। तब लॉर्ड सत्‍येंद्र प्रसन्‍न सिन्‍हा ने गवर्नर के रूप में संबोधन किया था।

11:45 AM- बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान संबोधन पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिनंदन किया।

11:40 AM- सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे बुद्ध स्‍मृति पार्क के विपशना केंद्र में जाएं। इच्‍छुक अधिकारियों और कर्मियों को इसके लिए 15 दिन की छुट्टी प्रदान की जाएगी।

11:35 AM- सीएम नीतीश कुमार ने इतिहास के पन्‍नों को उलटते हुए कहा कि 1952 की पहली विधानसभा में 331 सदस्‍य थे। स्‍मारिका में आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक विधानसभा की सारी जानकारी नई पीढ़ी के लिए उपलब्‍ध है। शताब्‍दी वर्ष पर बोधि वृक्ष भी लगाया गया। उन्‍होंने बुद्ध स्‍मृति पार्क में लगे वृक्ष के बारे में भी जानकारी दी। तीन जुलाई 2018 से बुद्ध स्‍मृति पार्क में विपशना केंद्र का संचालन किया जा रहा है।

11:28 AM- मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब दो साल तक बिहार के राज्‍यपाल रहे। इसके बाद वे राष्‍ट्रपति हुए। इस लिए हम लोग आज भी उन्‍हें बिहारी ही मानते हैं। इनसे पहले जाकिर हुसैन बिहार के राज्‍यपाल से राष्‍ट्रपति बने थे। लेकिन, यहां से जाने के बाद पहले वे उप राष्‍ट्रपति बने, उसके बाद राष्‍ट्रपति हुए।

11:26 AM- समारोह को संबांधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया।

11:18 AM- विधानसभा अध्‍यक्ष विजय चौधरी ने राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। स्वागत भाषण में उन्‍हाेंने विधासभा भवन को सौ वर्षों की विधायी यात्रा का प्रतीक बताया। कहा कि यह कई ऐतिहासिक निर्णयों के साक्षी रहा है। हमें जाति-धर्म और लिंग भेद को भुलाकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है।

11:12 AM- राज्यपाल ने किया विधानसभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन। राष्ट्रपति को सौंपी प्रति। स्मारिका में विधानसभा के 100 वर्षों के सफर की दास्तान है।

11:03 AM- राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद बिहार विधानसभा भवन शताब्‍दी समारोह के मंच पर पहुंचे। वहां राज्‍यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा तथा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद हैं। मंच पर दोनों डिप्टी सीएम भी हैं।

11:03 AM- राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद ने बिहार विधानसभा भवन परिसर में शताब्‍दी स्‍मृति स्‍तंभ का शिलान्‍यास किया। उन्‍होंने पवित्र बोधिवृक्ष का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वे सदन में विमर्श ही संसदीय प्रणाली का मूल है विषय पर विचार व्‍यक्‍त करेंगे।

10:53 AM- राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद बिहार विधानसभा भवन पहुंचे। वहां उनका स्‍वागत विधानसभा अध्‍यक्ष विजय चौधरी व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। राष्‍ट्रपति के आगमन के साथ अब कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा।

10:30 AM- विधानसभा परिस में अतिथियों का आना जारी है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, आरजेडी के विधान पार्षद राम चंद्र पूर्वे, श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा, टेक्नोलॉजी मंत्री सुमित सिंह विधानसभा भवन पहुंच चुके हैं। राष्‍ट्रपति कार्यक्रम में शामिल होनें के लिए कुछ हीं देर में राजभवन से निकलने वाले हैं। वे विधानसभा भवन 10:50 बजे पहुंचेंगे। उनका इंतजार जारी है।

10:15 AM- कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का आना आरंभ हो चुका है। आरजेडी से रामचंद्र पूर्वे पहुंच चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव नहीं पहुंचे हैं। पूर्व मंत्री देवेंद्र यादव ने विधानसभा पहुंचने पर मीडिय से बातचीत में आज के समारोह को ऐतिहासिक बताया।

10:00 AM- राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर आम लोगों के लिए ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में परिवर्तन किया गया है। चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राष्‍ट्रपति सबसे पहले विधानसभा भवन में शताब्‍दी स्‍मृति स्‍तंभ का शिलान्‍यास करेंगे, फिर पवित्र बोधिवृक्ष लगाएंगे।

09: 30 AM- बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह करीब सवा घंटे का होगा। राष्‍ट्रपति 10:50 बजे राजभवन से विधानसभा पहुंचेंगे। वे विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास करेंगे तथा बोधि वृक्ष का पौधा भी लगाएंगे। कार्यक्रम का समापन दोपहर 12 बजे होगा। राष्ट्रपति शाम 7:30 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शिरकत करेंगे।

09:00 AM- राष्‍ट्रपति रामनाथ काेविंद बुधवार को अपराह्न एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्‍यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री तारकिशाेर प्रसाद व रेणु देवी तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित कई मंत्रियों व नेताओं उनका स्‍वागत किया। राष्‍ट्रपति राजभवन में ठहरे हैं। वहां बीती शाम उन्‍होंने पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीशों व उनकी पत्नियों से मुलाकात की।

एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |     जल्द होगी Google Location की विदाई इसरो ने लॉन्च किया NavIC जानें खूबियां     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374