Local & National News in Hindi

बाला साहेब ठाकरे पुण्यतिथि: शिवसेना नेता संजय राउत, अरविंद सावंत और NCP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0 40

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू है। इस बीच राज्य में शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की 7 वीं पुण्यतिथि पर कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी तारीफ की है। इस दौरान एनसीपी नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल, शिवसेना नेता संजय राउत और अरविंद सावंत ने बाला साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवेंद्र फडणवीस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर बाला ठाकरे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाला साहेब से सभी को सीखना चाहिए। महाराष्ट्र में बाला ठाकरे की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना के नेता मुबंई में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि 1996 में शिवसेना की स्थापना करने वाले बाला ठाकरे ने 17 नवंबर 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

छगन भुजबुल ने कही ये बात

एनसीपी नेता छगन भुजबुल ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे से उनकी बहुत पुरानी यादें जुड़ी हैं। इसके साथ ही  उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनाने की कोशिश जारी है। उधर, एनसीपी मुखिया शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने जो कदम उठाए उससे मराठी समुदाय गर्व महसूस करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाला साहेब ने हमेशा समाजवाद को प्राथमिकता दी ।

बाला साहेब का जीवन

बाला साहेब को बाल केशव ठाकरे के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 23 जनवरी 1926 को पूणे में हुआ। ठाकरे ने अपने करियर की शुरूआत  मुंबई में फ्री प्रेस जनरल में एक कार्टूनिस्ट के तौर पर की थी। उनका कार्टून टाइम्स ऑफ इंडिया के रविवार अंक में प्रकाशित होता था।

नॉन मराठी समुदाय के लोगों का करते थे विरोध

महाराष्ट्र में नॉन मराठी समुदाय के लोगों की बसावट पर भी ज्यादातर ठाकरे विरोध करते थे। उनका टारगेट ज्यादातर साउथ इंडियन के लोग रहे। काफी समय बाद ठाकरे ने अपना अखबार चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिवेसना की स्थपना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !