Local & National News in Hindi

पंजाब के युवा कांग्रेसी नेता ने MLA अदिति सिंह को चुना जीवनसाथी

0 40

नवांशहरः पंजाब के नवांशहर से युवा कांग्रेसी विधायक अंगद सिंह सैणी अपनी ही पार्टी की विधायक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रायबरेली से पहली बार विधायक चुनी गई आदिति सिंह को अंगद सिंह अपनी धर्मपत्नी के रुप में चुन चुके हैं। नवांशहर के युवा कांग्रेसी विधायक अभी 29 वर्ष के हैं और अब अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं । 21 नवंबर को अंगद और आदिति शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब की पिछली विधानसभा चुनाव में अंगद की मां गुरइकबाल कौर भी विधायक रह चुकी हैं। यही नहीं उनके पिता और दादा भी विधायक रह चुके हैं।

विवाह समारोह नई दिल्ली के एक रिसॉट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं। दूल्हे के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन 20 अगस्त को हो जाने के मद्देनजर विवाह समारोह के जश्न में अवश्य ही कमी की जा रही है। इस नए जोड़े में कई सारी समानताएं हैं।

अदिति और अंगद साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में विधायक बने और दोनों एक राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं।जहां अदिति रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं, वहीं अंगद भी पंजाब में नवांशहर सीट पर छह बार जीत हासिल करने वाले दिवंगत दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। चूंकि अंगद सिख और अदिति हिंदू हैं, तो ये दोनों ही रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी रातनीतिक नेता ने अपने जीवन साथी के रुप में राजनीतिक नेता को ही चुना हो। इससे पहले आम आदमी पार्टी की नेता बलजिंदर कौर ने भी अपने पति के रुप में अपनी ही पार्टी के युवा नेता को चुना था। इसके अलावा रुपिंदर कौर रुबी, विधायक पिरमिल सिंह भी विवाह बंधन में बंध चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !