Local & National News in Hindi

Jharkhand Election 2019: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने BJP मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन

0 96

रांची। Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (prakash javadekar) ने रांची के अरगोड़ा चौक के समीप भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विकास बनाम घोटाले और भ्रष्टाचार की सरकार जैसे जुमलों का इस्तेमाल किया, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को टिकट देने के मसले पर कुछ नहीं बोले।  सुदेश महतो की पार्टी आजसू से गठबंधन के सवाल पर कहा कि मैं संभावना पर कमेंट नहीं करता।

प्रकाश जावड़ेकर (prakash javadekar) ने बागी मंत्री सरयू राय पर कहा कि अभी तो वहां नामांकन ही नहीं शुरू हुआ है। नामांकन होगा इसके बाद नाम वापस ले लिए जाते हैं। इस बारे में अभी क्या कहें। उन्‍होंने कहा कि 5 साल में विपक्षी दल भाजपा सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं लगा पाया। भाजपा सरकार ने झारखंड में 5 साल तक साफ-सुथरी सरकार चलाई। हम झारखण्ड में विजय के विश्वास के साथ चुनाव मैदान में हैं। झारखंड में भाजपा अबकी बार 65 पार के इरादे से चुनाव मैदान में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !