Local & National News in Hindi

दिलचस्प हुई महाराष्ट्र की सियासत: पवार ने बढ़ाया संस्पेस, राउत बोले-तरीके बदलो इरादे नहीं!

0 37

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शरद पवार की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सस्पैंस बढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 50 मिनट की मीटिंग के बाद पवार ने कहा कि हमारे बीच सरकार बनाने पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को सिर्फ राज्य के हालात के बारे जानकारी दी। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को एक बार फिर अपने दिन की शुरुआत ट्वीट से की। राउत ने ट्वीट किया कि जिंदगी में कुछ पाना हो तो तरीके बदलो इरादे नहीं. जय महाराष्ट्र! अब राउत का यह ट्वीट किस पर टिप्पणी कर रहा है इस पर संस्पेंस है।

 इस सभी के बीच राजग सहयोगी व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सरकार गठन के लिए भाजपा 3 साल व शिवसेना का 2 साल मुख्यमंत्री बनाने का नया फार्मूला पेश किया। दूसरी तरफ सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि शिवसेना के साथ किसी तरह के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी बात नहीं हुई। यही नहीं उन्होंने शिवसेना को सरकार बनाने का भरोसा देने की बात पर भी कुछ कहने से इंकार कर दिया। शिवसेना नेता संजय राउत की ओर से 170 विधायकों के समर्थन को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस बारे उनसे ही पूछें।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले ही राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि भाजपा-शिवसेना साथ लड़े, हम (राकांपा) और कांग्रेस साथ मिलकर लड़े। उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हम अपनी राजनीति करेंगे। शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं स्वाभिमान पक्ष के राजू शैट्टी, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों को भी भरोसे में लेंगे। पीएम मोदी की ओर से संसद में एन.सी.पी. की तारीफ किए जाने को लेकर भी पवार ने किसी समीकरण की बात से इन्कार किया। मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शिवसेना को समर्थन न देने की बात कही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुर्जेवाला ने कहा कि सरकार बनाने के लिए राकांपा से बातचीत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !