Local & National News in Hindi

Bigg Boss 13: यूं ही नहीं सिद्धार्थ और शहनाज के दीवाने हैं लोग, तस्वीरों में देखें दोनों की कैमिस्ट्री

0 43

नई दिल्ली, जेएनएऩ। ‘बिग बॉस’ के घर में हर साल ऐसी जोड़ी जरूर बनती है जो शो खत्म होने के बाद भी लोगों को याद रह जाती है। ‘बिग बॉस’ के घर में कुछ जोड़ियां अपनी नजदीकियों के वजह से चर्चा में रहती हैं, तो कुछ जोड़ियों की दोस्ती लोगों के दिल में उतर जाती है, वहीं कुछ जोड़ी अपनी दुश्मनी की वजह से याद रह जाती हैं।

इस सीजन (बिग बॉस 13) में भी ऐसी कई जोड़ियां हैं जो दुश्मनी और दोस्ती की वजह से चर्चा में हैं। जैसे सिद्धार्थ और आसिम की दोस्ती, पारस और माहिरा की दोस्ती, रश्मि और देवोलीना की दोस्ती, रश्मि और सिद्धार्थ की दुश्मनी। लेकिन इन सबके बीच जो जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है शहनाज कौर और सिद्धार्थ की दोस्ती।

बिग बॉस 13 की शरुआत में शहनाज की झुकाव पारस की तरफ ज्यादा था, लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता गया शहनाज, सिद्धार्थ के नज़दीक आती गईं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती इतनी स्ट्रॉन्ग हो गई कि लोग उन्हें सिड नाज़ (SidNaaz) के नाम से जानने लगे।

हिमांशी खुराना की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद हालांकि दोनों के बीच एक दरार जरूर आई थी, लेकिन उसके बाद शहनाज ने सिद्धार्थ को मना लिया और दोनों के बीच फिर से पहले जैसे रिश्ते हो गए। दोनों साथ में हंसते हैं, मस्ती करते हैं, एक दूसरे का ख्याल रखते हैं, लड़ते हैं झगड़ते हैं, लेकिन फिर एक हो जाते हैं। दर्शकों को दोनों की ये दोस्ती काफी पसंद आ रही है। घर में रहने के दौरान दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखा गया है। हम आपको उसी मस्ती एक झलक दिखाते हैं जो उम्मीद है आपको भी पसंद आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !