Local & National News in Hindi

सुरनकोट में सुरक्षाबलों को मिला आतंकियों का ठिकाना, सात IED विस्फोटक- एक वायरलेस सेट बरामद

0 37

जम्मू: सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से मंगलवार को आतंकवादियों के छिपने की एक जगह से सात आईईडी विस्फोटक और एक वायरलेस सेट बरामद किया। सुरनकोट के जंगल में संदिग्ध देखे जाने के बाद से सेना ने तलाशी अभियान चलाया। सेना के अनुसार आतंकी क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

उन्होंने बताया कि सुरनकोट के एक जंगल में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बारे में गांव वालों से प्राप्त सूचना के आधार पर रविवार को तलाशी अभियान चलाया गया जिसके बाद धैर जंगल में स्थित एक निर्जन ठिकाने से सात आईईडी विस्फोटक, एक गैस सिलेंडर और एक वायरलेस सेट जब्त किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सेना और पुलिसकर्मी मिलकर यह अभियान चला रहे हैं और सोमवार को उन्होंने ढोक क्षेत्र में प्रवेश किया। खोज अभियान में अभी तक कोई संदिग्ध आतंकवादी नहीं पकड़ा गया है और अभियान अभी चालू है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !