New Year
Breaking
बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित] शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस  मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई  रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

बिहार में 25 फरवरी से पहले होगी 43 हजार नए शिक्षकों की नियुक्‍ति, सरकार का नया आदेश

Whats App

बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में 94 हजार शिक्षक पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को उनके शिक्षक पात्रता परीक्षा और सेंट्रल शिक्षक पात्रता परीक्षाके प्रमाण पत्रों के आधार पर ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने मन बना लिया है और इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री की मुहर लगते ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को टेट-सीटेट की जांच में सही पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। नियुक्ति पत्र 25 फरवरी से पहले ही दिया जाएगा। सोमवार को शिक्षा सचिव और प्राथमिक निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी डीईओ के साथ हुई बैठक में इसकी पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

सोमवार की समीक्षा बैठक अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होनी थी और इसके लिए प्राथमिक निदेशक ने पांच एजेंडा तय किया था, जिसमें शीर्ष पर 43 हजार चयनितों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन ही था। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपर मुख्य सचिव के होने के कारण सचिव असंगबा चुबा आओ की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। सभी जिलों को 12 फरवरी तक चयनितों के टेट-सीटेट प्रमाण पत्रों की जांच पूरी करनी थी और रिपोर्ट मुख्यालय को देनी थी। 43 हजार में से 95 फीसदी की पात्रता की जांच पूर्ण हो चुकी है। जिन 5 फीसदी की बची है, उन्हें भी जल्द सत्यापन का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई के तहत सभी निजी प्रारंभिक स्कूलों को संचालन की स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है। 22 जुलाई को विभाग ने ऑनलाइन ई-संबंधन एप लॉन्च किया था। समीक्षा में यह बात सामने आई कि अबतक 26000 निजी स्कूलों ने संबंधन के लिए आवेदन दिया है। जिलों को आगे की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया गया। सरकार और शिक्षा विभाग अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र समय पर देने को प्रतिबद्ध है। इसलिए टेट-सीटेट के आधार पर नियुक्ति पत्र देने पर विचार चल रहा है, हम जल्द निर्णय लेंगे। नियुक्ति पत्र बांटने की तारीख भी शीघ्र तय करेंगे।

बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित]     |     शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी     |     सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |     रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय     |     मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374