Local & National News in Hindi

3 साल में मोदी के विदेशी दौरे, चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ से अधिक खर्च

0 42

नई दिल्ली: बीते 3 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च हुई। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2016-17 में 76.27 करोड़ रुपए तथा 2017-18 में 99.32 करोड़ रुपए खर्च हुए

मुरलीधरन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2018-19 में 79.91 करोड़ रुपए खर्च हुए। 2019-20 के लिए बिल अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.