Local & National News in Hindi

IND vs BAN : ईडन गार्डन्स मैच में इस्तेमाल होगी इस ब्रांड की गेंद, दोनों टीमों के लिए होगी बड़ी ‘चुनौती’

0 117

कोलकाता : भारत-बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच आज से कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें गुलाबी गेंद के साथ मैदान में उतरेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि दिन-रात टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से फील्डिंग करना चुनौतीपूर्ण काम है। कोहली ने गुलाबी गेंद की तुलना हॉकी गेंद से करते हुए कहा, ‘‘पिंक बॉल काफी तेजी से फील्डर के हाथ में लगती है। दिन-रात टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लट लाइट चालू हो जाती हैं, उस समय बल्लेबाजों को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

इस ‘ट्विलाइट जोन’ से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है। भारत के कुछ खिलाड़ियों ने इस ट्विलाइट में गुलाबी गेंद को देखने में आने वाली समस्या के बारे में बातें कहीं थीं। ये खिलाड़ी दिन-रात प्रारूप में दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं। ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला यह मैच एसजी गेंद से खेला जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह किस तरह से बर्ताव करती है। इस ‘ट्विलाइट जोन’ भारतीय बल्लेबाजों, खासकर कोहली के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है, क्योंकि उन्हें अभी तक गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है। इसके अलावा बांग्लादेश के भी किसी खिलाड़ी को गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में उनके लिए भी यह मैच काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

टीमें :- (संभावित) भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणो, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत।

बांग्लादेश : मोमीनुल हक (कप्तान), अल-अमीन हुसैन, इमरुल कायेस, शदमान इस्लाम, सैफ हसन, महामुदुल्लाह, मोसाद्देक हुसैन, मेहेदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !