Local & National News in Hindi

PM मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, 70 साल पहले हमने अपना महान संविधान अपनाया

0 44

नई दिल्लीः देश के संविधान के 70 साल पूरे होनें के अवसर पर मंगलवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह को संबेधित करते हुए कहा कि आज मुंबई आतंकी हमले की 11वीं बरसी भी है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जवानों को मेरा नमन और श्रद्धांजिल। सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, अगर डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर होते तो बहुत खुश होते।

समारोह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहे। समारोह में राज्यसभा के 250 वें सत्र के शुरु होने के मौके पर कोविंद 250 रुपए का चांदी का एक सिक्का और पांच रुपए का डाक टिकट भी जारी करेंगे। समारोह में नायडु राज्यसभा के 1952 से अब तक के सफर पर एक पुस्तक का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा राज्यसभा की कार्यवाही के बारे में वर्तमान मंत्रियों और पूर्व सदस्यों के लेखों का संग्रह भी जारी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !