New Year
Breaking
अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे  400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख  भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा

Live Amit Shah Rally: फिरोजपुर रैली में अमित शाह ने कहा- पीएम का रास्‍ता किराये के लोगों से कांग्रेस ने रोका

Whats App

फिरोजपुर।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिरोजपुर में भाजपा गठबंधन की रैली  मेंं पहुंच गए हैं और  इसे संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने जय श्री राम और बोले से निहाल सत श्री अकाल के घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने पिछले दिनों फिरोजपुर में प्रधानमंत्री के काफिले को रोके जाने के बारे में बड़ी बात कही। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा किराये के लोगों के सहारे कांग्रेस ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रोका। बता दें कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के रास्‍ते को फिरोजपुर के पास एक ओवरब्रिज पर रोक दिया गया था और इसके बाद पीएम नरेन्‍द्र मोदी को वापस लौटना पड़ा था।

अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अगर कोई मेहमान आता है और वह भी नरेंद्र मोदी जैसा तो उनका स्वागत करने की जगह पंजाब के मुख्यमंत्री ने उनका रास्ता रोकने का काम किया। अकाली दल, आम आदमी पार्टी भी इस चुप रही। यह बेहद शर्मनाक है। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के लिए फिरोजपुर को चुना था, यहां उनकी रैली होनी थी।  लेकिन, कांग्रेस उनकी रैली से डरी हुई थी, इसलिए उन्होंने उनकी रैली को रोकने लिए किराये के लोगों को मदद ली। लेकिन मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं आ न तो हमें इस तरह रोक सकते हैं और न ही पंजाब के लोग आपकी रणनीति को पसंद करेंगे।

Whats App

अमित शाह ने रैली में कहा कि बैसाखी से पहले प्रधानमंत्री पीजीआइ सेटेलाइट का वीडियो कांन्‍फ्रेंस के जरिए शिलान्यास करेंगे। हमें पता है कि बॉर्डर इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति है। अगर यह अच्छी होती तो भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा आज हमारे बीच में होते।  बता दें कि कमल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

इससे पहले अमित शाह रैली स्‍थल पर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के साथ पहुंचे। रैली में अमित शाह को केसरी पहनाकर सम्‍मानित किया। राणा गुरमीत सोढ़ी ने अमित शाह का स्‍वागत किया और पंजाबी की जगह हिंदी भाषण दे रहे हैं। उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए। राणा सोढ़ी ने हुसैनीवाला बार्डर को खोलने की मांग की।

भाजपा उम्मीदवारवार गुरमीत सिंह सोढी ने अमित शाह से सीमावर्ती जिलों के लिए इंडस्ट्री लगाने की मांग की। टैक्स फ्री जोन बनाने को कहा। रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। रैली स्‍थल और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गृहमंत्री का फिरोजपुर रैली भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।  अमित शाह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राणा गुरमीत सिंह सोढी और जिले में भाजपा गठबंधन के अन्‍य उम्‍मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। रैली चार बजे शुरू होनी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि अमित शाह के आने में देरी हुई। अमित शाह रैली के मंच पर  स्‍थानीय नेताओं से मिले।

पंजाब में आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी भी पंजाब में रैलियों काे संबोधित करने पहुंचे। पंजाब में मतदान 20 फरवरी को होना है और ऐसे में सभी दलों के नेताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पठानकोट में रैली को संबोधित किया और वह कल अबोहर में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह हेलीकाप्‍टर से पहुंचे और इसके बाद रैली स्‍थल पर आए। रैली के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली स्‍थल और इसके आसपास के क्षेत्र में भारी संख्‍या में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय     |     कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे      |     400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ     |     मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन     |     नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु     |     महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख      |     भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध     |     गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू     |     घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा     |     पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374