Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

करहल को नंदीग्राम और अमेठी बनाने की तैयारी में भाजपा

Whats App

मैनपुरी मैनपुरी और उसमें शामिल यह करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी और यादव परिवार का गढ़ मानी जाती रही है। वर्तमान में भी मुलायम सिंह यादव इसी मैनपुरी से लोक सभा सांसद है। लेकिन भाजपा इस करहल विधानसभा को भी नंदीग्राम और अमेठी बनाने की कोशिश कर रही है इसलिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सीट पर स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।

गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव के गढ़ करहल में चुनावी जनसभा कर उन्हें घेरने की कोशिश की तो वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करहल में सपा मुखिया पर निशाना साधते नजर आएंगे। गुरुवार को करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि करहल की जनता परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वालों से मुक्ति चाहती है। सपा और यादव परिवार पर उनके ही गढ़ करहल में निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब नाम की ही समाजवादी रह गई है और इनका गरीबों के कल्याण से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने पूरे प्रदेश में सपा का सफाया होने का दावा करते हुए करहल की जनता से कमल खिलाने की भी अपील की।

शुक्रवार को करहल की धरती से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव और सपा को घेरते नजर आएंगे। भाजपा ने इस विधानसभा सीट से अपने केंद्रीय मंत्री और एक जमाने में मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे एसपी सिंह बघेल को अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़ा किया है।

Whats App

भाजपा की कोशिश है कि करहल में भी अमेठी और नंदीग्राम के इतिहास को दोहराया जाए। आपको बता दें कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी को चुनाव में पराजित किया था, वहीं 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के ही खास सहयोगी रह चुके शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से हरा दिया था।

भाजपा इसी रणनीति पर चलते हुए करहल में भी अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश कर रही है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374