New Year
Breaking
गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा जल्द होगी Google Location की विदाई इसरो ने लॉन्च किया NavIC जानें खूबियां बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्...

पटना के बुद्ध स्‍मृति पार्क में विपश्यना योग के लिए मिलेगी 15 दिनों की छुट्टी, विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में बोले CM नीतीश

Whats App

पटना। बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को सरकार की तरफ से शताब्दी समारोह मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने दीप प्रज्ज्वलित कर शताब्दी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और डिप्टी सीएम रेणु देवी भी मौजदू रहीं। सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पटना के बुद्ध स्‍मृति पार्क में विपश्यना केंद्र बनाया गया है। विपश्यना केन्द्र में शामिल होने वाले इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की तरफ से 15 दिनों की छुट्टी दी जाएगी।

‘हमलोग राष्ट्रपति को बिहार का ही मानते हैं’

बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समय देने पर आभार व्यक्त किया। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति दो साल तक बिहार के राज्यपाल रहे। फिर भारत के राष्ट्रपति बने। हमलोग तो राष्ट्रपति को बिहार का ही मानते हैं। हमलोग को बहुत खुशी होती है। संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, 1952 की पहली विधानसभा में सदस्यों की संख्या 331 थी। उन्होंने बताया कि, बिहार विधानसभा की शताब्‍दी वर्ष पर बोधि वृक्ष भी लगाया गया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तीन जुलाई 2018 से विपश्यना सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है।

Whats App

राष्ट्रपति ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहारी राष्ट्रपति के संबोधन पर प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सीएम के संबोधन से काफी खुशी महसूस हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि बिहार आने पर ऐसा लगता है जैसे अपने घर आया हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सचिवालय के लोग कहते हैं कि बिहार से निमंत्रण आने के बाद आप उसे टालते नहीं हैं।

गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं     |     बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम     |     अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी     |     एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |     जल्द होगी Google Location की विदाई इसरो ने लॉन्च किया NavIC जानें खूबियां     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374