New Year

हरियाणा में गोल्ड लोन बैंक की शाखा में लगी आग

Whats App

हरियाणा | सिरसा के रानियां में वीरवार रात को सिरसा रोड पर स्थित आइआइएफएल फाइनेंस गोल्ड लोन की शाखा में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और लपटें उठने लगी। बिल्डिंग में से धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बैंक का सामान जलकर हुआ खाक

सिरसा रोड पर रानियां के मुख्य बस अड्डे के नजदीक स्थित आइआइएफएल फाइनेंस गोल्ड लोन की शाखा में रात साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में बैंक परिसर में रखा फर्नीचर, एसी, कंप्यूटर इत्यादि जल गए। पड़ोसियों ने बैंक की शाखा में से धुआं निकलता देखा तो दमकल व बैंक कर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उधर आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |     रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय     |     मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी     |     पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकला अमृतपाल     |     नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374