Breaking
जो गधे लग रहे उन्हें 10 में से 2 नंबर दिए जाएं...MGM मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कथित ऑडियो वायरल, म... झगड़ा में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या भोपाल आश्रम जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, श्मशानघाट की दीवार गिराने के आरोप पर सांसद ने अमित शाह से की क... दूसरे चरण में BJP का इम्तिहान, दक्षिण के इकलौते दुर्ग कर्नाटक को कैसे साधेगी? मोदी लहर से पहले भी रह... ‘कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह’, राजस्थान में पीएम मोदी ने किया कर्नाटक की घटना का ज... माफी का विज्ञापन किस साइज में दिया? सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा 24 घंटे में परमाणु हथियारों की पूरी दुनिया में बढ़ी हलचल, कई देश कर रहे तबाही का रिहर्सल UP में पहले चरण की वोटिंग ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, दूसरे राउंड के लिए बनाई ये रणनीति स्तन कैंसर रिसर्च क्षेत्र में जबलपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रशियन पशु वि‍ज्ञानियों के साथ मिलकर करेंगे शोध और अध्ययन

 पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत, पंप पर झंडा लगा रहा था, तार की चपेट में आया 

Whats App

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत हो गई। कर्मचारी पंप पर ही लोहे की मेज पर चढ़कर झंडा लगा रहा था। तभी 11केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से उठवाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक अकलतरा-बिलासपुर रोड पर जाम लगाए रखा। आरोप है कि पंप मालिक के इशारे पर परिजनों को बिना सूचना दिए शव हटाया गया है। पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव निवासी आशीष कुमार निर्मलकर (25) बिलासपुर रोड स्थित जुनेजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पंप पर झंडा लगाने लोहे की सीढ़ी जैसी टेबल पर चढ़ा। झंडा लगाने के दौरान ऊपर से गई 11 केवी के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और उसका शरीर जलने लगा। पैर और अन्य हिस्से अलग होकर गिर गए और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने युवक के शव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। आरोप है कि बिना परिजनों को सूचना और मुआवजा दिए शव को जानकर हटवाया गया है। पंप के सामने से हाई वोल्टेज तार गुजरा है। इसके बावजूद युवक को लोहे के सीढ़ी में चढ़ा दिया गया, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। इसके बाद लोगों ने पामगढ़ तिराहा पर जाम लगा दिया। इसके कारण अकलतरा-बिलासपुर मार्ग बाधित हो गया।

जो गधे लग रहे उन्हें 10 में से 2 नंबर दिए जाएं…MGM मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कथित ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप     |     झगड़ा में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या     |     भोपाल आश्रम जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, श्मशानघाट की दीवार गिराने के आरोप पर सांसद ने अमित शाह से की कार्रवाई की मांग     |     दूसरे चरण में BJP का इम्तिहान, दक्षिण के इकलौते दुर्ग कर्नाटक को कैसे साधेगी? मोदी लहर से पहले भी रहा दबदबा     |     ‘कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह’, राजस्थान में पीएम मोदी ने किया कर्नाटक की घटना का जिक्र     |     माफी का विज्ञापन किस साइज में दिया? सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा     |     24 घंटे में परमाणु हथियारों की पूरी दुनिया में बढ़ी हलचल, कई देश कर रहे तबाही का रिहर्सल     |     UP में पहले चरण की वोटिंग ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, दूसरे राउंड के लिए बनाई ये रणनीति     |     स्तन कैंसर रिसर्च क्षेत्र में जबलपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका     |     रशियन पशु वि‍ज्ञानियों के साथ मिलकर करेंगे शोध और अध्ययन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374