New Year
Breaking
विकास कार्यों का किया शिलान्यास, लोढ़ा बोले- आपकी दी हुई चाबी से खोले विकास के ताले ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित] शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस  मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी

हरदा में 2 दिन पहले वन स्टाॅप सेंटर में आई थी महिला, बाथरूम में मासूम का गला घोंटा

Whats App

हरदा  मां अपने बच्चे के लिए दुनिया से लड़ जाती है, और उसे आंच तक नहीं आने देती। लेकिन हरदा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर दिया। यहां के वन स्टॉप सेंटर में महिला ने गला घोंटकर तीन साल के अपने बेटे की जान ले ली।

सेंटर की प्रशासक सूचिता एक्का ने बताया कि जोया (25) पति इमरान खान 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में आई थी। उसके साथ उसका बेटा फैज भी था। शनिवार सुबह 10 बजे वह बच्चे के साथ बाथरूम में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। कुछ देर बाद अंदर से रोने की आवाज आई। तब कर्मचारी ने रोशनदान से झांककर देखा, तो अंदर जोया अपने बेटे फैज का गला दबा रही थी। जिसके बाद दोनों को फौरन बाहर निकाला गया और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई।

3 साल पहले पति ने छोड़ दिया था

Whats App

पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे 3 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से महिला परेशान थी। वह मजदूरी करके पेट पाल रही थी। उसे वन स्टाॅप सेंटर में आश्रय दिया गया। यहां वह बच्चे के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

अमरावती के मुस्लिम युवक से की थी शादी

एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला का असली नाम मीरा धुर्वे है। उसने अमरावती बरुड़ के रहने वाले इमरान से शादी की थी। वह मूलतः बैतूल जिले के चारचीं की रहने वाली है। इमरान ने तीन साल पहले महिला को छोड़ दिया था। पति भी मजदूरी करता था। शादी के बाद उसने अपना नाम जोया कर लिया। आधार कार्ड में भी यही नाम है।

विकास कार्यों का किया शिलान्यास, लोढ़ा बोले- आपकी दी हुई चाबी से खोले विकास के ताले     |     ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली     |     चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान     |     मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट     |     बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित]     |     शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी     |     सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374