New Year
Breaking
पटना में बारिश के बाद डूबीं सड़कें, आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लिया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद

Whats App

भोपाल । आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का मुझे हमेशा ही आशीर्वाद प्राप्त रहा है, मेरी आस्था हमेशा ही आचार्य श्री के प्रति रही। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दमोह जिले के कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर बड़े बाबा आदिनाथ के दर्शन करने और आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेने आया हूं, उन्होंने कहा कि मैंने आचार्य श्री से प्रार्थना की है कि वे देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए, किसानों, नौजवानों की उन्नति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री से अन्य विषयों पर भी बात की।
कमलनाथ के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रतन चंद जैन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मानक पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप खटीक हटा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरव पटेल,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष परम यादव, जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रजु यशोधरन सहित अनेक कांग्रेसियों ने भी इस अवसर पर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व पटेरा में हेलीपैड पर कमलनाथ जी के आगमन के दौरान हजारों की तादाद में कांग्रेस जनों ने जहां उनकी भव्य अगवानी की। वही सैकड़ों महिलाओं ने कलश रखकर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने आए कमलनाथ जी का धार्मिक विधि विधान के साथ आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत कमलनाथ जी के वाहनों का काफिला कुंडलपुर पहुंचा जहां पर उन्होंने भगवान आदिनाथ बड़े बाबा के दर्शन किए। तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान चल रहे पंचकल्याणक में उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनता एवं धार्मिक नगरी में धर्ममय वातावरण में चल रहे कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा देश प्रदेश एवं समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पटना में बारिश के बाद डूबीं सड़कें, आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट     |     केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी     |     टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते     |     हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान     |     पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा     |     वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय     |     सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स     |     पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां     |     तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम     |     पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374