New Year

खालिस्तान समर्थक चारों उग्रवादी आठ दिनों की रिमांड पर, हरियाणा से पंजाब ले जाकर होगी पूछताछ

Whats App

सोनीपत। शुक्रवार की रात को गिरफ्तार खालिस्तान समर्थक चारों उग्रवादियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत में आठ दिन के रिमांड पर सभी को पुलिस को सौंपा, हालांकि, पुलिस ने 12 दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड के बाद इनको पुलिस अब पंजाब के विभिन्न स्थानों पर लेकर जाएगी ताकि पंजाब में छिपे खालिस्तान समर्थक उग्रवादियों और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस खंगाल रही आरोपितों के बैंक की डिटेल

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के बैंक अकाउंट डिटेल भी खंगाल रही है। फिलहाल तीन बैंक अकाउंट का पुलिस को पता चला है। मुख्य उग्रवादी सागर उर्फ बिन्नी पिछले वर्ष ही इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तान में बैठे आतंकी के संपर्क में आया था। फिर उसने अपने साथ तीनों को जोड़ा। विदेश में बैठे आतंकी ने दिसंबर में पंजाब में एक हत्या करवाकर इनका ट्रायल लिया था।

Whats App

तीन खेप में मिले थे विदेशी हथियार

इस हत्याकांड के बाद विदेशी आतंकियों ने इन्हें तीन खेप में विदेशी हथियार उपलब्ध कराये थे। सबसे अंत में अभी कुछ दिन पहले ही इन्हें एके-47 मुहैया कराया गया था। इसे चलाने की अभी विधिवत ट्रेनिंग इन्हें नहीं मिली थी। आनलाइन माध्यम से ही कुछ ट्रेनिंग इन लोगों ने अभी ली थी। फिलहाल पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी इनसे पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि पंजाब, उप्र-दिल्ली और हरियाणा इनके निशाने पर है। यहां पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम पहुंचाने की फिराक में थे। अभी तक पुलिस की पूछताछ में जो मामला सामने आया है उसके हिसाब से पंजाब में चुनाव को लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। इन्हें यहां पर दहशत फैलाने का टारगेट दिया गया था। इनको ऐसे लोगों की हत्याएं करनी थीं, जिससे पंजाब अस्थिर हो जाए। इतना ही नहीं चुनावी माहौल के बाद इनके टारगेट पर देश की राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी भी थे। वहीं , हरियाणा में भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश देने थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सागर ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह युवाओं व अपराधियों से संपर्क तो नहीं किया था।

सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |     रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय     |     मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी     |     पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकला अमृतपाल     |     नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374