New Year
Breaking
विकास कार्यों का किया शिलान्यास, लोढ़ा बोले- आपकी दी हुई चाबी से खोले विकास के ताले ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित] शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस  मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले, दूसरे चरण के बाद यूपी में सपा का विश्वास गया टूट, पंजाब में कांग्रेस पार्टी है बेहद अस्थिर

Whats App

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब में भी आज मतदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। उनके (अखिलेश यादव) परिवार को करहल में प्रचार करना पड़ा है। साथ ही कहा कि पीएम मोदी के पास बड़ी संख्या में मूक मतदाता (Silent Voters) हैं जो हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। योगी सरकार में महिलाओं को दिया गया सम्मान और सुरक्षा से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस पार्टी बेहद अस्थिर: जितेंद्र सिंह

वहीं, पंजाब चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी बेहद अस्थिर है। आम आदमी पार्टी के आतंकी संगठनों से संबंध अब पंजाब में लोगों के सामने आ गए हैं। समग्र रूप से राज्य को सकारात्मक विकास प्रदान करने में सक्षम एकमात्र सरकार भाजपा ही है।

Whats App

पंजाब में इन पार्टियों के बीच है मुकाबला

बता दें कि पंजाब में रविवार को 177 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। यहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद और भाजपा गठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) सभी 117 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68, उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़  रहे हैं।

विकास कार्यों का किया शिलान्यास, लोढ़ा बोले- आपकी दी हुई चाबी से खोले विकास के ताले     |     ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली     |     चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान     |     मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट     |     बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित]     |     शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी     |     सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374