New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

राष्ट्रपति कोविंद विशेष विमान से दिल्ली रवाना, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी विदाई

Whats App

पटनाः आधुनिक बिहार के सौ साल के विधायी इतिहास और विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष उत्सव का गवाह बने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर, हनुमान मंदिर में शीश झुका कर, बुद्ध स्मृति पार्क और खादी मॉल जाने के बाद आज दिल्ली रवाना हो गए।

राज्यपाल, सीएम एवं विधानसभा अध्यक्ष ने दी विदाई 
राष्ट्रपति जयप्रकाश नारायण अंतररष्ट्रीय हवाईअड्डा से सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हवाईअड्डा पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। कोविंद बिहार के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार सुबह पटना सिटी स्थित हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, वरीय उपाध्यक्ष जगजोत सिंह, लखविंदर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह तथा सचिव हरवंश सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर परिसर व पटना सिटी अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना 
राष्ट्रपति इसके बाद पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने देश की प्रथम महिला सविता कोविंद के साथ पूजा-अर्चना की। यहां पर उनकी अगुवानी आचार्य कुणाल किशोर ने की। वहीं पद्यश्री उपेंद्र महारथी की पुत्री महाश्वेता महारथी ने देश की पहली महिला का स्वागत किया। कोविंद को चेन्नई से बनकर आया विराट मंदिर का प्रतीक चिन्ह, नैवेद्यम और शॉल भेंट की गई। आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविन्द पहली बार यहां आए हैं। वैसे राज्यपाल रहते तीन चार-बार आ चुके हैं। राष्ट्रपति ने अयोध्या में चल रहे राम रसोई की चर्चा स्वयं आचार्य किशोर कुणाल से की।

Whats App

खादी मॉल में खरीदे कुर्ता-पायजामा एवं साड़ियां 
राष्ट्रपति इसके बाद राजधानी के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इस पार्क में विपश्यना केंद्र का निर्माण कराया गया है, जिसका संचालन 03 जुलाई 2018 से नियमित रूप से हो रहा है। पार्क में बोधगया, श्रावस्ती और श्रीलंका के अनुराधापुर से बोधिवृक्ष का पौधा मंगवाकर लगवाया गया। यहां करुणा स्तूप और बुद्ध स्मृति संग्रहालय भी बनवाए गए हैं। करुणा स्तूप में पांच देश जापान, म्यांमार, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और थाइलेंड से भगवान बुद्ध का अवशेष लाकर रखा गया है। कोविंद यहां से निकलने के बाद खादी मॉल गए, जहां उनका स्वागत उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। राष्ट्रपति को खादी मॉल के वस्त्र काफी पसंद आए। उन्होंने खुद के लिए खादी के कुर्ता-पायजामा खरीदे। साथ ही उनकी पत्नी एवं पुत्री ने भी भागलपुर सिल्क की साड़ियां खरीदी।

इस तरह से राष्ट्रपति कोविंद का तीन दिन दिवसीय दौरा संपन्न हो गया और वह पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से सेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट गए। इससे पूर्व दौरे के पहले दिन बुधवार को पटना पहुंचने के बाद शाम में राजभवन में हाई-टी का अयोजन किया गया, जहां राष्ट्रपति से पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुलाकात की। दूसरे दिन गुरुवार को वह बिहार के विधायी इतिहास के सौ वर्ष पूर्ण होने एवं विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके बाद उनके सम्मान में सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का अयोजन किया गया।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374