New Year
Breaking
बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द 15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकर... कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

तेज प्रताप ने कहा, अक्‍कड़-बक्‍कड़ कुच्‍छो बोलते जा रहे हो, जानिए किस पर साधा निशाना

Whats App

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) लंबे समय बाद पटना आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पटना आएंगी। विधानसभा उपचुनाव (Bihar Assembly By-Election) से पहले लालू के आने से कार्यकर्ता उत्‍साहित हैं। इस बीच महागठबंधन में बिखराव के बाद राजद और कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार ने बिना नाम लिए राजद परिवार पर हमले किए। इसपर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी कड़ा पलटवार किया है।

jagran

(तेजप्रताप यादव का ट्वीट।)

Whats App

लालू जी नहीं होते तो तुम भी नहीं होते 

बिना नाम लिए उन्‍होंने भी कन्‍हैया कुमार (Congress Leader Kanhaiya Kumar) पर निशाना साधा है। शनिवार को अपने ट्विटर पर तेजप्रताप यादव ने लिखा है- जबसे आए हो, अक्‍कड़-बक्‍कड़ कुच्‍छो बोलते जा रहे हो। गैंग वाले थे, अब नेता बनने का शौक पाले हो का। याद रखाे अगर लालू यादव जी ना होते तो शायद तुम भी ना होते। अपने इस ट्वीट से तेजप्रताप ने यह संदेश देने की कोशिश भी की है कि लालू प्रसाद के साथ हैं। वे एक तरह से ढाल बनकर खड़े हो गए हैं।

कन्‍हैया ने राजद पर साधा था निशाना 

बता दें कि कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार, जिग्‍णेश मेवानी और हार्दिक पटेल शुक्रवार को पटना पहुंचे। इसके बाद सदाकत आश्रम में प्रेस से बात करते हुए कन्‍हैया कुमार तेजस्‍वी यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन हमले जरूर किए। कहा कि कुर्सी के लिए वे लोग कोना-कोना खेल रहे हैं। राजद प्रवक्‍ता मनोज झा पर भी उन्‍होंने शब्‍दबाण चलाए। सवालिया लहजे में उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता के लिए किस पार्टी ने भाजपा का साथ लिया था। कांग्रेस का इतिहास ऐसा नहीं रहा है। कन्‍हैया ने यह भी कहा कि उनकी, जिग्‍णेश या हार्दिक की कोई राजनीतिक पृष्‍ठभूमि नहीं है। हम आम इंसान के बच्‍चे हैं।

नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |     बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकरण     |     कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा     |     मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374