New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे भी जीता, भारतीय टीम 63 रन से हारी 

Whats App

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच क्वींसटाउन के ओवल में खेला गया। बारिश के चलते मैच को 20-20 ओवर का करना पड़ा। भारत के लिए ये मैच भी खराब गुजरा, क्योंकि टीम इंडिया को 63 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये लगातार पांचवीं हार है। चार वनडे मैचों से पहले एक टी20 मैच भी भारतीय टीम हार चुकी है।

इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीता और कीवी टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। कप्तान सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, एमेलिया केर और एमी सैटर्दवेट ने मिलकर कीवी टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बैटर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। एमेलिया केर 33 गेंद पर 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं। एमी ने 16 गेंद पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं सोफी ने 24 गेंद पर 32 और बेट्स ने 24 गेंद पर 41 रन ठोके। इस तरह भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 63 रन के अंतर से हार गई। भारत के लिए 52 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने खेली, जबकि कप्तान मिताली राज ने 30 और स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। यहां तक कि टीम के चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से हीली जेनसेन और एमलिया केर को 3-3 विकेट मिले, जबकि दो-दो सफलताएं फ्रांसेस मैके और जेस केर को मिलीं। न्यूजीलैंड के इन्हीं मैदानों पर टीम इंडिया को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेना है और इस मेगा इवेंट से पहले भारत को लगातार हार झेलनी पड़ रही हैं। इससे प्रतीत होता है कि भारत की तैयारी इस वर्ल्ड कप के लिए अच्छी नहीं हैं। खासकर टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम काफी परेशानी पैदा कर रहा है।

पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374