Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

मायावती समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

Whats App

लखनऊ| यूपी विधानसभा में चौथे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान लखनऊ में बसपा मुखिया मायातवी और मंत्री मोहसिन रजा समेत कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बसपा मुखिया ने अपने आवास के पास ही लखनऊ मांटेसरी स्कूल में जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान मायावती ने मतदाताओं से अपील है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है उनको वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए। आपका एक-एक वोट जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में इस चुनाव में तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं। बसपा के दलित, मुस्लिम, अपरकास्ट के पिछड़ों का वोट भी हमें मिल रहा है। सपा और भाजपा के दावे धरे के धरे रहेंगे। परिणाम आने पर 2007 की तरह बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज को समर्थन देना। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं।

लखनऊ में बसपा अध्यक्ष मायावती के बाद अन्य नेताओं ने भी अपने घर के निकट के केन्द्र पर जाकर मतदान किया। योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी पत्नी तथा पुत्र के साथ गोमती नगर के विवेक खंड में सेंट जान बॉस्को स्कूल के मतदान केन्द्र में जाकर वोट डाला। मोहसिन ने कहा कि आज लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।

Whats App

केन्द्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर ने मलिहाबाद से भाजपा प्रत्याशी विधायक जया कौशल के साथ मतदान किया। नगर की महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने परिवार के साथ आलमबाग के सिंगार नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान किया।

उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी।

चौथे चरण के मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार हैं। घर में पूजा की है और मंदिर भी जाएंगे। सभी से अपील है कि घरों से निकलकर मतदान करें।

लखनऊ की सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने लखनऊ के मां चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा के हर बूथ पर भाजपा जीतेगी। सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है ये विचारधारा की लड़ाई है, जो माफिया है उन्हें जेल से चुनाव लड़वाया जा रहा है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें।

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्सव की तैयारी सभी को करनी चाहिए। सभी पर्व एक बार आते हैं पर ये ऐसा पर्व है जो 5 साल में आता है। महिलाओं की भरपूर उपस्थिति को आज सभी राजनीतिक दल मान रहे हैं। महिलाओं की राजनीतिक आकांक्षा सरकार माने ये मैं चाहती हूं।

चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदाता सुबह से ही मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं। चौथे चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 16 सीटें सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 2017 में इन सीटों पर 62.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374