Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

गोवा में ‘हंग असेंबली’ के आसार, चुनाव नतीजे से पहले निर्दलियों से संपर्क में जुटे भाजपा और कांग्रेस 

Whats App

पणजी । गोवा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यहां इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। लिहाजा अभी से ही कांग्रेस और भाजपा के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने के लिए संपर्क साधने लगे हैं। गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। यानी सरकार बनाने के लिए यहां किसी भी पार्टी को 21 सीटों की जरूरत है। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
हालांकि फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों मीडिया के सामने अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। गोवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा है हमें सबसे ज्यादा सीटें मिलने का भरोसा है। हमें अपने उम्मीदवारों से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। गोवा की जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। अगर हमारे पास संख्या की कमी होगी, तो हम निश्चित रूप से समान विचारधारा वाले कैंडिडेट से मदद लेंगे।
चोडनकर ने आगे कहा कि निर्दलीय उम्मीदवारों को एक बात समझनी होगी कि वे सभी भाजपा के खिलाफ लड़े थे। उन्होंने आगे कहा हम सरकार बनाने और चलाने के लिए सभी का समर्थन चाहते हैं। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों का समर्थन लेगी और बिना किसी परेशानी के सरकार चलाएगी।
भाजपा ने दावा किया है कि वह फिर सत्ता में लौट रही है, कम सीटें आने की स्थिति में भी। भाजपा के एक नेता ने कहा 2017 में, कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी, जबकि भाजपा के पास केवल 13 सीटें थीं। लेकिन जब भाजपा से सरकार बनाने को कहा गया तो सभी छोटे दल समर्थन में आ गए। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो स्थिर सरकार चला सकती है। उन्होंने कहा गोवा एक छोटा राज्य है और इसे केंद्रीय मदद की आवश्यकता है। भाजपा केंद्र में सत्ता में है, इसलिए गोवा के लोगों के लिए अच्छा होगा अगर भाजपा राज्य में भी सरकार बनाए।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374