Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: क्या ‘गारंटी’ पर हावी हो गए हैं पुराने मुद्दे? 48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन, नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के 8 जिलों में नहीं खुलेंगे ठेके बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा

अमित शाह भगवती नगर में रैली को जल्द करेंगे संबोधित, लोगों का रैली स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी

Whats App

जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू के नगरोटा स्थित आइआइटी नगरोटा में ब्लाक का कुछ ही समय उपरांत उद्घाटन करने वाले हैं। इसके उपरांत वह जम्मू के भगवती नगर इलाके में रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि इससे पहले प्रशासन की ओर से बारिश को मद्देनजर रखते हुए जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी लेकिन शनिवार देर रात को प्रशासन ने रैली स्थल का दौरा किया और अब भगवती नगर में अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे। अमित शाह द्वारा सुबह 11.30 बजे रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम तय था लेकिन अब दोपहर एक बजे के करीब अमित शाह द्वारा रैली को संबोधित करने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा की ओर से रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पिछले कई दिनों से प्रदेश भाजपा की तैयारियां जारी हैं। शनिवार तड़के से जारी बारिश के कारण भगवती नगर में आयोजित की जाने वाली रैली के स्थान में बदलाव किया गया था लेकिन अब एक बार फिर से अमित शाह की रैली भगवती नगर में ही करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमित शाह इसके अलावा हंदवाड़ा व ऊधमपुर में मेडिकल कॉलेज का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। शाह के दौरे को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह डिग्यिाना स्थित गुरुद्वारे में भी जाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अमित शाह की रैली के लिए काफी उत्साह है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अमित शाह की यह पहली रैली है।

Whats App

रैली में दिख रहा है बदलते मौसम का असर

भगवती नगर रैली स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रैली स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रैली स्थल में बदलते मौसम का भी असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण रैली में आने वाले लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: क्या ‘गारंटी’ पर हावी हो गए हैं पुराने मुद्दे?     |     48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन, नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के 8 जिलों में नहीं खुलेंगे ठेके     |     बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान     |     खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार     |     अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख     |     ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई     |     चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374