New Year

अगवा कर किशोरी से किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दो की तलाश

Whats App

बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर उसके साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया। बताया जाता है कि किशोरी अपने गांव से दूसरे गांव को किसी काम से जा रही थी तभी दरिंदों ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली जहांगीराबाद में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी दो आरोपी फरार हैं।
पीड़िता के पिता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी पास के ही एक गांव में काम से जा रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल पर गांव रिवाड़ा निवासी नरेंद्र पुत्र होराम सिंह, प्रिंस पुत्र मदनपाल और एक अज्ञात आये। तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस पुत्र मदनपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं बाकी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को जेल भेज दिया है, बाकी दोनों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
जितेन्द्र

हनुमान जी के ये मंदिर हैं आस्था के केन्द्र     |     सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज     |     केंद्र बिजली बिल पर जीएसटी लगाने का कर रहा है विचार, यूपी असहमत     |     सिंधी महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे     |     नशीले पदार्थ की तस्करी में 80 वर्ष की महिला को 17 वर्ष का कारावास     |     6 मैच खेलकर ही खत्म हो गया इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर     |     SSC की परीक्षा में फेल होने के डर से 15 साल के लड़के ने की आत्महत्या     |     येदियुरप्पा का बयान, बीजेपी ने मुसलमानों के साथ नहीं किया अन्याय      |     टैक्स बचाने के लिए काम आएगी ये स्कीम     |     विकास कार्यों का किया शिलान्यास, लोढ़ा बोले- आपकी दी हुई चाबी से खोले विकास के ताले     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374