New Year

सीएम भूपेश बघेल 13 महीने बाद दो घंटे के लिए आएंगे बिलासपुर

Whats App

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 महीने बाद शुक्रवार को दो घंटे के लिए शहर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के शहर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा। लोकार्पण के बाद सभा स्थल में मौजूद शहरवासियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद डीपीएस स्कूल परिसर स्थित हैलीपेड के लिए रवाना होंगे।

लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को शहर प्रवास पर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अमले की सक्रियता देखी जा रही है। सत्ताधारी दल खासकर सीएम समर्थकों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का शहर प्रवास का कार्यक्रम दो दिनों में दो बार बदल चूका है। मुख्यमंत्री राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक से सीधे रायपुर आएंगे। रायपुर से हैलीकाप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

सड़क हादसे में हुई एक की मौत     |     इस धुरंधर को अचानक बनाया गया टीम का उपकप्तान     |     मोसाद ने क‍िया खुलासा, इजरायल में कत्‍लेआम मचाने की हो रही थी साजिश      |     द कपिल शर्मा शो में पहुंची सोनाली बेंद्रे ने जताई नाराजगी     |     हनुमान जी के ये मंदिर हैं आस्था के केन्द्र     |     सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज     |     केंद्र बिजली बिल पर जीएसटी लगाने का कर रहा है विचार, यूपी असहमत     |     सिंधी महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे     |     नशीले पदार्थ की तस्करी में 80 वर्ष की महिला को 17 वर्ष का कारावास     |     6 मैच खेलकर ही खत्म हो गया इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर     |     भवन अधिकारी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर निलंबित     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374