Breaking
गर्मियों में बदल रहा वर्कआउट का ट्रेंड, कार्डियो पर ज्यादा ध्यान बड़नगर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी 28 साल बाद आराेपित को पकड़ा, चोरी के मामले में था फरार ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना, चार दिन की पोती को दादी ने गला घोंटकर मार डाला डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर दी जान, कारण की तलाश सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत दतिया के दुरसड़ा थाने के प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा बसपा प्रमुख मायावती की मध्य प्रदेश में पहली चुनावी सभा शुक्रवार को रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..

दुर्ग में भी वायरोलॉजी लैब शुरू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ऑनलाइन लोकार्पण

Whats App

रायपुर :  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज दुर्ग में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के 12 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। दुर्ग वायरोलॉजी लैब के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विधायक श्री अरूण वोरा, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, दुर्ग के कलेक्टर श्री सर्वेश्वर भूरे, वायरोलॉजी लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, एम्स रायपुर तथा रायपुर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के चिकित्सा विशेषज्ञ भी ऑनलाइन शामिल हुए।

12 वायरोलॉजी लैब

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने दुर्ग में नवनिर्मित वायरोलॉजी लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि कोरोना के वास्तविक मामलों की पुष्टि करने में आरटीपीसीआर जांच काफी अहम है। यह सबसे सटीक और भरोसेमंद जांच है। प्रदेश के सभी पुराने व नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बाद अब दुर्ग में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू होने से ज्यादा सैंपलों की जांच इस पद्धति से की जा सकेगी। इस नई सुविधा से कोरोना संक्रमितों की पहचान और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार, जशपुर, दंतेवाड़ा और जांजगीर में भी वायरोलॉजी लैब की स्थापना का काम प्रगति पर है। इन जिलों में भी जल्दी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू होगी। विधायक श्री अरूण वोरा ने दुर्ग में वायरोलॉजी लैब की स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के प्रति आभार व्यक्त किया।

गर्मियों में बदल रहा वर्कआउट का ट्रेंड, कार्डियो पर ज्यादा ध्यान     |     बड़नगर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार     |     किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी     |     28 साल बाद आराेपित को पकड़ा, चोरी के मामले में था फरार     |     ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना, चार दिन की पोती को दादी ने गला घोंटकर मार डाला     |     डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर दी जान, कारण की तलाश     |     सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत     |     दतिया के दुरसड़ा थाने के प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा     |     बसपा प्रमुख मायावती की मध्य प्रदेश में पहली चुनावी सभा शुक्रवार को रीवा में     |     लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374