
मुख्यमंत्री ने शहर में 11 फ्लाईओवर बनाए जाने की घोषणा सर्वे कराया। पहले दौर में महूनाका खजराना, भंवरकुआं और लवकुश चौराहे पर सिक्स लेन ब्रिज बनाने पर सहमति बन गई है। 4 मार्च को आईडीए की बोर्ड बैठक होना है। इसके पहले बुधवार को शहर व ग्रामीण के सभी विधायकों के साथ बैठक हुई। इसमें ब्रिज निर्माण के बारे में जानकारी दे दी गई, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी ना हो। करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। फिज़िबलिटी सर्वे 4 और 6 लेन के हिसाब से कराया गया था, लेकिन भविष्य की जनसंख्या, ट्रैफिक लोड को
देखते हुए सिक्स
लेन पर ही सहमति बनी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, जीतू जिराती, मधु वर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी बैठक में मौजूद थीं।