New Year
Breaking
गोपलगंज।मांझागढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखा अदभुत नजारा । ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ  हीरानगर में ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल मामा अपने भांजों को पिलाते हैं पानी, आम देते हैं उपहार, यह है मान्यता सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा  शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट एलजी ने पास किया डीडीए का 7643 करोड़ का बजट, ढांचे के लिए कई अहम फैसले

बम विस्फोट में दो बच्चे भी हुए थे जख्मी, पुलिस ने मस्जिद कमेटी के सचिव सहित चार को किया गिरफ्तार, अल्टो जब्त

Whats App

बांका।  सदर थाना क्षेत्र के नवटोलिया बम कांड में पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गयी है। बम विस्फोट में इमाम अब्दुल मोबीन अंसारी की मौत के साथ आसपास को दो बच्चा भी जख्मी हुए थे। दोनों बच्चे की पहचान कर पुलिस ने सदर अस्पताल में उसका मेडिकल भी करा लिया है। एक लड़की और एक लड़का बाहर खेलने के दौरान विस्फोट में पत्थर उड़ने से जख्मी हुआ था। दोनों की हालत अब सामान्य हो गई है। पुलिस ने जख्मी अवस्था में इमाम को इलाज के लिए ले जाये जाना वाला कार भी जब्त कर लिया है। उसका एफएसएल कराया जा रहा है। इधर, पुलिस ने मस्जिद कमेटी के सचिव फारूख को भी गिरफ्तार कर लिया है। सचिव ही मदरसा का भी संचालन करता था। मदरसा के लिए मौलवी मोबीन अंसारी को आठ हजार रूपया महीना वेतन दिया जाता था।

एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मस्जिद कमेटी के सचिव और मदरसा संचालक फारूर्ख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे कांड के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही बम विस्फोट कांड में पूर्व के कांड में नामजद रहे अहमद और इदरिश व कयूम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कांड में अब चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा इमाम को ले जाने वाले रियाजुल से पूछताछ की गई। उसके कार को जब्त कर लिया गया है। उसी कार से जख्मी इमाम को ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि आठ जून को मदरसे में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें देवघर जिले के सारठ निवासी इमाम की मौत हो गई थी।

मदरसा के दूसरे कमरे में हुआ विस्फोट

Whats App

एसपी ने बताया कि मदरसा का दो कमरा था। मस्जिद से लगे कमरे में मौलवी रहते थे। जबकि दूसरे कमरे में बम विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद दीवार दूसरे कमरे के हिस्से में गिरी। इसी दीवार से कुचलकर इमाम की मौत हो गई है। जबकि दीवार का मलबा उड़कर पास के दो बच्चे को जा लगा था। इससे दोनों बच्चा भी जख्मी हो गया था। एसपी ने बताया कि बम किसने रखा और किसने लाया अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। लेकिन बम रखने के जुर्म में मस्जिद कमेटी के तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचीं, विरोध के साथ स्वागत भी हुआ      |     हीरानगर में ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल     |     मामा अपने भांजों को पिलाते हैं पानी, आम देते हैं उपहार, यह है मान्यता     |     सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़ा     |     कांग्रेस नेता चिदंबरम ने माना, राहुल गांधी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा      |     शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम     |     भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज     |     खरबूजा खाने के फायदे, उपयोग, न्यूट्रिशन और साइड इफेक्ट     |     एलजी ने पास किया डीडीए का 7643 करोड़ का बजट, ढांचे के लिए कई अहम फैसले     |     गोपलगंज।मांझागढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखा अदभुत नजारा ।     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374