Local & National News in Hindi

नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2′ के लिए तैयार रहे भाजपा: कुशवाहा

0 63

पटना: भाजपा की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भगवा पार्टी को आगाह किया कि नीतीश कुमार उसे ‘धोखा’ देंगे और उसे जदयू अध्यक्ष के ‘धोखा नंबर 2′ के लिए तैयार रहना चाहिए। कुशवाहा ने कहा, ‘मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार लोगों के जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदतें हैं। भाजपा को ‘धोखा नंबर 2′ के लिए तैयार रहना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं।’ उन्होंने कहा कि यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए भाजपा को ‘सतर्क’ रहना चाहिए। कुशवाहा हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !