Local & National News in Hindi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन के लिए रवाना, जवानों से करेंगे मुलाकात

0 59

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री के तौर पर अपने पहले दौरे में राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर के लिए रवाना हो गए हैं। वे यहां 12,000 फुट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे जवानों से मिलेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत भी होंगे और वह लेह में सेना की 14 कोर तथा श्रीनगर में 15 कोर के मुख्यालयों में भी जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सेना के शीर्ष कमांडर रक्षा मंत्री को पाकिस्तान के साथ लगी नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात के बारे में जानकारी देंगे और उन्हें कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में बताएंगे। सिंह सबसे पहले लद्दाख में अधिक ऊंचाई पर स्थित थोइस हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां से वह एक ऑप्रेशनल बेस जाएंगे और फिर सियाचिन ग्लेशियर जाएंगे। वहां वह सेना के फील्ड कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.