नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्त्ता की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर रविवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस तरह का दमन नहीं चलेगा।
प्रियंका ने नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन कर रही सदफ जफर नामक महिला कार्यकर्त्ता की कथित पिटाई से जुड़ी खबर का हवाला देते ट्वीट किया, ”हमारी महिला कार्यकर्त्ता सदफ जफर पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा एवं गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है।” उन्होंने कहा कि इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा। हमारी महिला कार्यकर्त्ता को तुरंत रिहा करिए।