अहमदाबाद | गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतु वाघाणी ने कांग्रेस की प्रभात फेरी के आयोजन पर कहा कि 2022 में कांग्रेस की रिटर्न फेरी तय है| राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की अंतिम वापसी का फेरा लगाने आए थे| बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी देवभूमि द्वारका कांग्रेस की तीन दिवसीय चिंतन शिबिर के दूसरे दिन राहुल गांधी ने शिरकत की और महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था समेत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं को मार्गदर्शन दिया| भाजपा की करतूतों का पर्दाफाश करने और लोगों को जागृत करने के लिए कांग्रेस ने प्रभात फेरी अभियान चलाने का आयोजन किया है| कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रभात फेरी की रणनीति बनाई है, ताकि रातों रात धनवान बनने वाले भाजपा नेताओं का पर्दाफाश किया जा सके| कांग्रेस की प्रभात फेरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जीतु वाघाणी ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तब कांग्रेस नए नए अभियान शुरू कर देती है| लेकिन 2022 में कांग्रेस की रिटर्न फेरी पक्की है| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की अंतिम रिटर्न फेरी करने आए थे| आगामी विधानसभा चुनाव में भी गुजरात की जनता ने भाजपा विजय बनाने का मन बना लिया है| राज्य में 28 वर्ष से विकास को जनता ने आशीर्वाद दिया है| देश में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का गौरवशाली नेतृत्व है| वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस हर बार चुनाव आने पर लोगों को बहलाने का प्रयास करती है और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ती है| राहुल गांधी आते रहते हैं और फिर एक बार कांग्रेस की रिटर्न फेरी करने आए थे|
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
जिस बयान पर चांदनी चौक का एक जेबकतरा ना पकड़ा जाए, उस पर मेरी हुई गिरफ्तारी, पढ़ें केजरीवाल ने कोर्ट...
बिहार में 16 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, ओवैसी ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की टेंशन
‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले पार्ट 3 की तैयारी शुरू, नाम भी फाइनल हो गया!
गुड फ्राइडे से पहले बाजार ने किया मालामाल, कुछ ही घंटो में हो गई 2.74 लाख करोड़ की कमाई
Google को पड़ा Youtube Video हटाना भारी! अब 4 हफ्ते में देना होगा जवाब
अप्रैल में किस दिन है गुड़ी पड़वा? जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है यह पर्व
भारत के दो करीबी देशों से चीन ने कर डाले कई समझौते, नेपाल से भी BRI प्लान पर हुई बात
गर्दन और कोहनी के कालेपन की वजह से फीका पड़ रहा है निखार, तो इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश में आदिवासियों और वन समिति से छीना वानिकी कार्य, अब ठेके पर देने की तैयारी